फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: 25 एकड़ से अधिक औद्योगिक भूमि से हटाया अतिक्रमण

शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 09:46 PM IST

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए राई औद्योगिक क्षेत्र की 25 एकड़ से अधिक औद्योगिक भूमि से अतिक्रमण हटाया। यह अभियान पुलिस बल की सहायता से तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाया गया। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि राई गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा निगम की औद्योगिक भूमि पर जबरन कब्जा किया गया था। समुचित नोटिस, कानूनी औपचारिकताओं और निर्धारित प्रक्रिया के उपरांत प्रशासन ने उक्त भूमि का कब्जा बहाल किया। इस दौरान रूप दत्त, विनोद, विष्णु दत्त, राजकुमार सहित अन्य की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियमों के अनुसार दोषियों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक भूमि का संरक्षण न केवल कानूनन आवश्यक है, बल्कि इससे जिले के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को भी गति मिलती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें