फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: भाजपा पार्षद प्रतिनिधि ने कांवड़ में दूषित पानी भरकर जताया विरोध, कांग्रेस पार्षद मटकों में दूषित पानी लेकर निगम कार्यालय पहुंचे

सोनीपत। नगर निगम के खिलाफ दूषित पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को सत्ता व विपक्ष एकजुट हुए। शहरवासियों के साथ दूषित पानी आपूर्ति व जलभराव का समाधान न होने से पार्षद भी सड़कों पर उतरे। एक तरफ कांग्रेस पार्षदों व लोगों ने दूषित पानी से भरे मटकों के साथ रेलवे रोड पर जुलूस निकाला। वहीं, भाजपा पार्षद प्रतिनिधि दूषित पानी की कांवड़ लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि विभिन्न इलाकों में दूषित पानी आपूर्ति होने से से लोग लंबे समय से परेशान हैं। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, निगम पार्षद राजेश, नवीन उर्फ बिट्टू, अनुराग जैन मंगलवार को दूषित पानी से भरे मटके लेकर नगर निगम कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर का वेस्टर्न क्षेत्र नहरी पानी पर आधारित है। वहां से दूषित पानी आपूर्ति होने और सड़कों पर भरे सीवरों के पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को आशंका है कि पेयजल के कारण कहीं मध्य प्रदेश वाली घटना न हो जाए। घरों में दूषित पानी आपूर्ति होने के कारण हर वर्ग परेशान है। नलों से दूषित पानी आने की शिकायतें लंबे समय से लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन नगर निगम अधिकारियों की ओर से उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। जिला पार्षद संजय बड़वासनी का कहना था कि मयूर विहार समेत अनेक कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो है। गलियों में दूषित पानी भरने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। खासकर सबसे ज्यादा समस्या मयूर विहार गली नंबर 24, 25 व 26 में है। उनकी मांग है कि जनता की समस्या का समाधान तुरंत हो लापरवाह करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जाए। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो गोहाना रोड जाम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं, दूषित पानी की कांवड़ लेकर नगर निगम आयुक्त कार्यालय में पहुंचे भाजपा पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी ने रोष जताया। एक माह से दूषित पानी आ रहा है। अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें