फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गेहूं खरीद न होने के कारण आढ़तियों ने मंडी के गेट पर जड़ा ताला

अनाज मंडी खरखौदा में गेहूं की खरीद न होने और उठान में सुस्ती का आरोप लगाकर बुधवार को आढ़तियों ने मंडी के दोनों गेट पर ताला जड़ दिया। जिसके बाद वह गेट के बाहर आकर बैठ गए और सरकार पर आरोप लगाया कि जानबूझकर किसान व आढ़ती के बीच में टकराव पैदा करने की स्थिति बनाई जा रही है। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि वह अब किसान से गेहूं खरीदेंगे ही नहीं, गेट बंद होने पर मंडी के बाहर रोहतक मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन लग गई। एक घंटे बाद एसडीएम अमित कुमार ने आढ़तियों से बात कर गेट खुलवाया। खरखौदा अनाज मंडी के गेट पर ढाई बजे आढ़तियों ने एसोसिएशन के प्रधान नरेश दहिया के नेतृत्व में यह कहते हुए ताला जड़ दिया कि सरकार जानबूझकर उनका किसानों से टकराव कराना चाह रही है। आढ़तियों ने इस दौरान कहा कि 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का शेड्यूल था, लेकिन जब गेहूं खरीद शुरू नहीं हुई तो उन्होंने भी किसानों का गेहूं अपने पास उतरवाने से मना कर दिया था, लेकिन 8 अप्रैल को जब उन्हें खरीद का आश्वासन मिला तो वह किसानों से गेहूं लेने लगे। प्रशासन की अनदेखी के कारण अनाज मंडी में सात लाख बोरी गेहूं रखा हुआ है, जबकि इसकी पोर्टल पर खरीद दर्ज नहीं की गई है। किसान गेहूं के पैसे उनसे आकर मांग रहे हैं, वह उन्हें पैसा कहां से दें। अगर पोर्टल पर खरीद चढ़ा दी जाए तो 72 घंटे में किसान के खाते में पैसा पहुंच जाए, लेकिन ऐसा नहीं होने से किसान उनसे आकर झगड़ रहे हैं। वहीं उन्हें यह भी डर है कि अगर खरीद एजेंसी ने उनके पास से यह गेहूं नहीं खरीदा तो व इतने गेहूं को कहां लेकर जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें