फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में बीज, खाद व कीटनाशक विक्रेताओं का धरना समाप्त, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नवीन दलाल Updated Fri, 11 Apr 2025 02:34 PM IST

प्रदेश सरकार की ओर से लागू किए गए बीज संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बीज मार्केट के दुकानदारों ने बस अड्डा रोड स्थित बीज मार्केट में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। बाजार में बीज, खाद व कीटनाशक की दुकान बंद रहीं। जिला फर्टिलाइजर पेस्टीसाइट एंड सीड्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दुकानदारों ने मिलकर सरकार के फैसले का रोष जताया। वहीं दो दिन पहले करनाल में हुई बैठक के बाद बीज, खाद व कीटनाशक विक्रेताओं ने अनिश्चितकाल के लिए अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व विधायक निखिल मदान बीज मार्केट में चल रहे धरने पर दुकानदारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों की मांगों पर आश्वासन देकर उनका धरना समाप्त करवाया। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा दो जगह बड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर दो नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद 15 अप्रैल को बीज, खाद व कीटनाशक विक्रेता चंडीगढ़ या सोनीपत जहां भी जगह का चयन करेंगे, एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वहीं बैठक कर दुकानदारों की मांगों का समाधान करवाया जाएगा। यह बड़ा मुद्दा नहीं है, विभाग की पॉलिसी के तहत संशोधन करवाकर बीज, खाद व कीटनाशक विक्रेताओं का समाधान करवा दिया जाएगा। जिला कीटनाशक एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला व बीज मार्केट एसोसिएशन सोनीपत के प्रधान सतीश बिन्नी ने बताया कि सोनीपत में दुकानदारों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व विधायक निखिल मदान के आश्वासन से एसोसिएशन के प्रदेश प्रतिनिधित्व को अवगत कराया गया है। जल्द ही हड़ताल पर भी निर्णय लिया जाएगा। राहुल गांधी तो बस अपने हित की सोचते है : मोहनलाल बड़ौली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने हैदराबाद में कांग्रेस के अधिवेशन पर तंज कसते हुए कहा कि धड़ों में बंटी कांग्रेस अपने परिवार के बारे में ही सोच रही है। राहुल गांधी तो बस अपने हित की सोचते है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फैसले लेने से पहले कांग्रेस को देश हित के बारे में सोचना चाहिए। कांग्रेस जनता को जातिवाद व धर्म में बांट कर वोट लेने का काम करती है। नए वक्फ कानून पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस ने जो संशोधन किया, उससे भ्रष्टाचार व धांधली बढ़ी। नए कानून से जरूरतमंदों व पिछड़ों को न्याय के साथ लाभ भी मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें