फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मेयर ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन विधायक के साथ 22 करोड़ से होने वाले विकास कार्य करवाए शुरू

शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 08:15 PM IST

विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने बुधवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 22 करोड़ रुपये से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने ऋषि कॉलोनी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनने वाले थीम वैली पार्क का शुभारंभ किया। विधायक निखिल मदान ने बताया कि ऋषि कॉलोनी में 14 एकड़ में 9 करोड़ रुपये से बनने वाले विशाल थीम पार्क का शुभारंभ किया गया है। पार्क में लोगों के घूमने के लिए वाकिंग ट्रैक ,बच्चों और बड़ों के लिए ओपन जिम और झूलों की व्यवस्था की जाएगी। पार्क में हरियाली का विशेष ध्यान रखते हुए फलदार और छायादार पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। रोशनी के लिए आकर्षक लाइट लगाई जाएगी। पार्क में वालीबॉल कोर्ट बनाया जाएगा ,इसके साथ ही बच्चों के खेलने के उपकरण भी लगाए जाएंगे।इसके बाद विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने वार्ड नंबर 5 की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीवन विहार एक्सटेंशन में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हरि शरणम् पार्क के पास की विभिन्न गलियों को 88 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा। जीवन विहार एक्सटेंशन में 36 लाख रुपये से गलियों की इंटरलॉकिंग टाइल्स से मरम्मत की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें