फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में नागरिक अस्पताल में डीसी का औचक निरीक्षण, लैब और इमरजेंसी सेवाएं देखी

डीसी सुशील सारवान ने गुरुवार को नागरिक अस्पताल गोहाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया। डीसी ने अस्पताल की लैब में हो रहे टेस्ट और आपातकालीन सेवाओं को भी देखा। साथ ही फार्मेसी में रखी दवाइयों की एक्सपायरी डेट चेक की। निरीक्षण के दौरान डीसी सुशील सारवान ने कहा कि अस्पताल में दी जा रही सेवाओं से वह संतुष्ट हैं। उन्होंने खुद दवाइयों की एक्सपायरी डेट चेक की, जो सही पाई गई। डीसी ने अस्पताल में आए मरीजों से भी बातचीत की। मरीजों ने बताया कि डॉक्टरों का व्यवहार ठीक है और उन्हें उपचार में किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें