फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बिगड़ी कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर जिला पार्षद ने किया अनोखा प्रदर्शन

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिजली के बिलों में बढ़ोतरी व महंगाई के खिलाफ जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने समर्थकों के साथ मिलकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने महात्मा गांधी चौक पर अहिंसा के पुजारी की प्रतिमा के समक्ष कपड़ों पर अपना खून डालकर व खुद को रस्सी से बांधकर रोष जताया। जिला पार्षद ने सरकार व प्रशासन को जगाने के लिए केंद्र सरकार से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। संजय बड़वासनी ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार के मंत्री, नेता प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने की बात करते हैं। दूसरी ओर भाजपा विधायक के भाई पर दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं। जिला पार्षद ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। सरेआम बाजार में हत्या, अपहरण, डकैती, दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराधी अपराध को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश की जनता में डर का माहौल है। सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें