फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियाें ने मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

सुधीर शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2026 09:27 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस भवन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया। वक्ताओं ने राहुल गांधी के पार्टी के हित और संविधान की रक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के एकमात्र ऐसे नेता है जो भाजपा सरकार की विफलताओं पर जोरदार आवाज उठाते हैं। कांग्रेस पार्टी को एकजुट और निरंतर मजबूत करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी निश्चित तौर पर भविष्य में देश की आवाज बनेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया, जयभगवान आंतिल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा, कार्यालय प्रभारी प्रेमनारायण गुप्ता, रणजीत कौशिक, पार्षद जयकंवार खत्री, राजेश मलिक, संजय बड़वासनी, अनुराग जैन व अरुण कौशिक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें