स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की तरफ से जैन मिलन चिंतामणि के सहयोग से दंत जांच शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. वरुण शर्मा व डॉ. स्वाति शर्मा ने 250 बच्चों के दांतों की जांच की। साथ ही बच्चों को दांतों की देखभाल कैसे करनी चाहिए बताया गया। जैन मिलन चिंतामणि की तरफ से बच्चों को टूथपेस्ट व टूथब्रश दिए गए। फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि शिविर लगाना आसान होता है। जिन बच्चों को इलाज की जरूरत है उसका खर्च कैसे उठाया जाए समस्या खड़ी हो जाती है। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन का विशेष प्रयास रहता है शिविर के माध्यम से पूरी मदद हो यह केवल जांच न रहे, बल्कि जरूरतमंद का इलाज भी हो।