फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में होली के दिन भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

सोनीपत के गांव जवाहरा में भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की होली की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा है। घटना के पीछे जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सदर गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावर ने एक गोली उनके माथे में मारी और दूसरी गोली पेट में मारकर भाग गया। हमलावर उनका पड़ोसी बताया गया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने गांव में अपनी बुआ के नाम से जमीन खरीदी थी। जिसे लेकर उनसे रंजिश थी। हमलावर ने सुरेंद्र को जमीन पर पैर नहीं रखने की धमकी दे रखी थी। सुरेंद्र ने जमीन की जुताई कराई थी। जिससे गुस्साए पड़ोसी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें