फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गोहाना मंडी में गेहूं की आवक शुरू, नए नियमों के साथ किसान ने की एंट्री

शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2026 02:55 PM IST

अनाज मंडी गोहाना में गेहूं की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। मंडी में पहुंचे किसानों को इस बार नए नियमों के तहत अपनी फसल लेकर आना पड़ रहा है। मंडी प्रशासन द्वारा बताया गया है कि किसान को सबसे पहले “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद ही किसान मंडी में अपनी फसल लेकर प्रवेश कर सकता है। नियमों के अनुसार मंडी में आने वाले ट्रैक्टर पर नंबर होना भी अनिवार्य किया गया है। मंडी गेट पर जांच के बाद किसान को गेट पास दिया जाता है। इसके बाद किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किसान अपनी गेहूं की फसल संबंधित आढ़ती के पास उतार सकता है। नियमों के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी कर किसानों ने अपनी फसल आढ़तियों के पास उतारनी शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें