फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाराणा सांगा पर बयान को लेकर सपा सांसद के खिलाफ रोष, सोनीपत में रक्षक सेना का प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Sun, 23 Mar 2025 01:59 PM IST

रक्षक सेना के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान की कड़ी निंदा की। बलिदान दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रक्षक सेना के सदस्यों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से कार्रवाई की मांग की। रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत तिहाड़ ने कहा कि सदन में महाराणा सांगा के खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल राजपूत समाज बल्कि पूरे देश के वीरों का अपमान है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि सांसद के विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मनजीत तिहाड़ ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस पर ठोस कदम नहीं उठाया तो प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में महापंचायतों और प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराणा सांगा केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि न्यायप्रिय और दूरदर्शी शासक थे। उनके बलिदान और वीरता पर सवाल उठाना इतिहास के अपमान के समान है। रक्षक सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराणा सांगा ने मुगलों और विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्होंने सुल्तान मोहम्मद शाह को युद्ध में हराने के बावजूद उसे माफ कर अपने विशाल हृदय का परिचय दिया था। ऐसे वीर योद्धा पर आपत्तिजनक टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें