फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में 100 वर्ग गज प्लॉटों में बंदर बाट का आरोप, मुखौटा लगा किया प्रदर्शन

गांव जाहरी के बीपीएल परिवारों ने 100-100 वर्ग गज के प्लाॅट नहीं मिलने के विरोध में गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के बाहर बंदरों का मुखौटा लगाकर रोष जताया। थोड़ी देर तक लघु सचिवालय के गेट पर धरना देकर सरकार व प्रशासन से वंचित बीपीएल परिवारों को प्लॉट देने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम नगराधीश डॉ. अनमोल को ज्ञापन दिया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण रामेश्वर, सुरेश, धर्मेंद्र, सुरेश, कुलदीप, महावीर, जोगिंद्र ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पूर्ण रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जाहरी सहित कई गांवों में सर्वे के बावजूद जरूरतमंद परिवार प्लॉट से वंचित हैं। सर्वे में बंदर बाट की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के बावजूद 50 फीसदी पात्र लोगों को ही प्लॉट वितरण किए जा रहे हैं, जबकि आधे पात्र परिवार को छोड़ दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की, कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जांच करवाई जाए। सर्वे किस आधार पर किया गया है, पात्र परिवारों को छोड़कर लापरवाही क्यों बरती गई है। ग्रामीण सुरेंद्र, कालू, प्रदीप, प्रमिला, सविता, कविता ने कहा कि जरूरतमंद परिवार ही सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। इन योजनाओं को ठीक ढंग से लागू कर प्रत्येक पात्र परिवारों को ही योजना का लाभ दिलाया जाए। जिला में कई गांवों में अब तक बीपीएल परिवारों को 100 वर्ग गज के प्लॉट मुहैया नहीं करवाए गए हैं। उनकी मांग है कि सरकार व प्रशासन प्रत्येक गांव में योजना के तहत पात्र परिवारों को शामिल कर प्लॉट मुहैया करवाए। समय पर रजिस्ट्री व कब्जा दिलवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें