फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में अखंड हिंदू स्वाभिमान ने संतों के नेतृत्व में फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला

सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में अखंड हिंदू स्वाभिमान ने संतों के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार के खिलाफ व स्वर्गीय हिंदुओं के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर बांग्लादेश सरकार के पुतले का दहन किया। सभी ने प्रदर्शन के बाद विधायक निखिल मदान को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। स्वाभिमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मठ मंदिर के जिलाध्यक्ष मनीष राई ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। मनीष राई ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है। विश्व पटल पर कोई भी हिंदुओं की बात नहीं उठा रहा है, जिसकी बात विश्व संसद में भारत सरकार को उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के टुकड़े करके नया हिंदू देश बनाया जाए, ताकि वहां के हिंदू सुरक्षित रह सकें। बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। मंदिरों को खंडित किया जा रहा है, पुजारियों को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया।बांग्लादेश के कार्यकारी प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस हिंदुओं को वहां से कश्मीर की भांति भगाने का कुकर्त्य करवा रहे हैं।मोहम्मद यूनुस का पुतला जला रहे हैं। स्वाभिमान के राष्ट्रीय संरक्षक 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदू अकेले नहीं, वह सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उन्हें सुरक्षित रखने के लिए भारत सरकार को आगे आना चाहिए। महामंडलेश्वर अंजनी देवा महाराज ने कहा कि हिंदुओं ने कभी भी जनसंख्या अधिक होने के बाद भी किसी समुदाय या पंत को नहीं दबाया, बल्कि उन्हें आजादी दी कि वह लोग भी अच्छी तरह फल-फूल सकें। इसका अर्थ यह नहीं कि हिंदू कमजोर है। हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनमोल ने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश पर दबाव बनाए कि वहां हिंदू नरसंहार को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भारत के संसाधनों पर यहां के नागरिकों का अधिकार : निखिल मदान विधायक निखिल मदान ने कहा कि भारत के जिन संसाधनों का उपयोग घुसपैठिए प्रयोग कर रहे हैं, उन संसाधनों पर मात्र भारत के नागरिकों का ही अधिकार है। घुसपैठियों को लेकर जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा। भाजपा नेता माईराम कौशिक ने प्रशासन से मांग की कि भारत में रह रहे सभी बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें यहां से खदेड़ा जाए। इनको पनाह देने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। मार्केट के प्रधान राजेश चोपड़ा ने कहा कि मार्केट में जो भी घुसपैठिए रह रहे हैं, उनको प्रशासन के माध्यम से बाहर करने का कार्य करेंगे। भाजपा नेता तरुण देवीदास ने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि अखंड हिंदू स्वाभिमान जैसे संगठनों का समर्थन हमारा दायित्व है। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी मनोज राई, राजेश आर्य, जतिन राई, मनोज, संजय मलिक, महिला प्रदेशाध्यक्ष अनुसुइया, प्रदेश उपाध्यक्ष भूषण, पवन राई, उपाध्यक्ष संदीप राई, गौ रक्षा परिषद से अमित राई, देवकांत त्यागी, मनोज व केशव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें