सोनीपत में अमर उजाला फाउंडेशन ने मां भारती रक्तवाहिनी के सहयोग से रविवार को गांव रायपुर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। इससे पहले मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिविर का शुभारंभ किया और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव व इंस्पेक्टर इंदीवर ने खुद भी रक्तदान किया और अन्य लोगों का रक्तदान को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रविवार दोपहर बाद तक 175 रक्त एकत्रित किया जा चुका है और रक्तदान करने वालों को तांता लगा हुआ है। ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम व भाजपा नेता तरुण देवीदास ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। दान की गई रक्त की दो बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संस्था के प्रधान विपिन कुमार गौड़ व सचिव प्रेम गौतम ने कहा कि शिविर में रक्त एकत्रित करते लिए दिल्ली कैंट से सेना की टीम और रेडक्रॉस सोसाइटी दिल्ली की टीम पहुंची। शिविर में रक्तदान करने वालाें को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।