फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: अशोका विश्वविद्यालय के बाहर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रोफेसर अली खान को हटाने की मांग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 06:16 PM IST

अशोका विश्वविद्यालय, राई के प्रोफेसर अली खान की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के बाद की गई टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की छात्र इकाई ने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। विवि के गेट की तरफ बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। अशोका विश्वविद्यालय, राई के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ राई थाना में दो मुकदमे दर्ज किए थे। जिसमें एक मुकदमा गांव जठेड़ी के सरपंच योगेश व दूसरा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के बयान पर दर्ज किया गया था। जिसमें प्रोफेसर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। मामला ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर की गई फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। बाद में प्रोफेसर अली खान को उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें