सोनीपत में अमर उजाला फाउंडेशन व मां भारती रक्तवाहिनी की ओर से गणतंत्र दिवस पर गांव बड़ौली स्थित राजकीय विद्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने बतौर मुख्यातिथि शिविर का उद्घाटन किया। जिला अस्पताल से डाॅ. भानू शर्मा के नेतृत्व में पहुंची रक्तकोष टीम ने 46 यूनिट रक्त एकत्रित किया। मुख्यातिथि ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी लोगों को हर तीन माह में रक्तदान करते रहना चाहिए। यह शिविर स्व. सुदेश गंगवानी की जयंती और रक्तदाता अशोक कौशिक के जन्मदिन पर लगाया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नेता राजीव जैन, तरुण देवीदास, राजकुमार मदान, डॉ. पूर्णमल गौड़, वीरेंद्र कौशिक, राजेंद्र गौतम, बलवान सिंह ढाका ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।