फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में अज्ञात कारणों से लगी 100 एकड़ पराली में आग

गोहाना के गांव राणा खेड़ी में अज्ञात कारणों के चलते खेत में जमा की गई पराली में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर कृषि व दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक जमा की गई करीब 100 एकड़ की पराली जल गई। इससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। राणा खेड़ी के किसान जसवंत ने अपने खेत में करीब 200 एकड़ पराली का स्टॉक किया हुआ था। पराली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी सूचना किसान ने दमकल विभाग व पुलिस को दी है। मुख्य अग्निशामक रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत से करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया है। किसान जसवंत के अनुसार उनके खेत में 100 एकड़ से अधिक की पराली जल गई है। कृषि विभाग के खंड कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र मेहरा भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने भी मामले की रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें