फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजली आपूर्ति के लिए ऑनलाइन रिचार्ज करने को कहा तो इलेक्ट्रीशियन को पीटा, सोनीपत का है मामला

भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 06:15 PM IST

सोनीपत में राठधना के पास सेक्टर-33 स्थित सुपर मैक्स सोसाइटी के इलेक्ट्रीशियन ने रेजिडेंट व उसके साथियों पर लात-घुस्सों व डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पीडि़त का आरोप है कि रेजिडेंट ने बिजली आपूर्ति करने को कहा तो उन्होंने ऑनलाइन रिचार्ज करने को कहा था। जिसके बाद उन पर हमला किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव झिंझौली निवासी संदीप ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-33 स्थित सुपर मैक्स सोसाइटी में इलेक्ट्रीशियन हैं। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की देर शाम को वह ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी उनकी सोसाइटी में रहने वाले अंकित उनके पास और कहने लगे कि उनकी बिजली चालू कर दीजिए। इस पर उन्होंने अंकित को कहा कि ऑनलाइन रिचार्ज कर लीजिए, बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। यह कहने के बाद वह वहां से चल पड़े। कुछ दूर जाने के बाद अंकित व उसके चार साथी उसके पास आ गए। उन्होंने उनका रास्ता रोक लिया। उसके बाद लात-घुस्सों व डंडों से हमला कर दिया। बुरी तरह पीटने के बाद वह धमकी देकर गए कि उनके सामने कोई बोलेगा तो इसी तरह का हाल कर देंगे। संदीप के बयान पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें