हरियाणा के करनाल में हर्ष के परिवार को उम्मीद है कि वो जल्द घर लौट सकेगा। बताया जा रहा है कि हर्ष रूस की सेना में है। यूक्रेन के साथ लड़ाई की वजह से वो भारत नहीं आ पा रहा है। पीएम मोदी ने मॉस्को यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ युद्ध में शामिल भारतीयों पर भी चर्चा की थी। इससे हर्ष के घर वालों को उम्मीद बंधी है। हर्ष के माता-पिता कहते हैं, जब उन्होंने सुना कि लड़ाई में फंसे भारतीयों के मुद्दे पर पीएम मोदी ने पुतिन के साथ चर्चा की है, तो उन्हें बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद बंधी