फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में नगर परिषद में दो घंटे की तालाबंदी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सिरसा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारियों ने सुबह 9 बजे तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया । इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से बाहर रहे। कर्मचारियों ने परिषद गेट पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल का मंगलवार को 13वां दिन रहा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस पत्र जारी नहीं किए जाने और बातचीत के लिए नहीं बुलाए जाने के कारण आगे बढ़ाया गया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना आदि मांगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें