फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: सीडीएलयू में छात्राओं ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पंजाबी विभाग व गुरु तेग बहादुर रिसर्च चेयर के संयुक्त तत्वाधान में पारंपरिक लोक पर्व बेटियों की लोहड़ी को बड़े उत्साह एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों ने गिद्दा व भंगड़ा किए। विशेश रूप से कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार भी पहुंचे और बच्चों के साथ नृत्य किया । कुलपति ने कहा कि बेटियों की लोहड़ी हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, नारी शक्ति और सामूहिक आनंद का पर्व है। ऐसे पारंपरिक आयोजनों से विश्वविद्यालय परिवार में आपसी सौहार्द, सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार होता है। मैं सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी लोक परंपराओं को संजोने और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने का अवसर मिलता है। यह पर्व महिलाओं के सशक्तिकरण, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पारंपरिक लोक गीतों, गिद्दा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को आनंदमय बना दिया। तिल, रेवड़ी, मूंगफली एवं लोहड़ी से जुड़ी पारंपरिक सामग्रियों के साथ लोक परंपराओं का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर महिला स्टॉफ और छात्राओं ने आपस में एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन पंजाबी विभाग व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह बाजवा ने किया। इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर रिसर्च चेयर के उप निदेशक पंजाबी विभाग के प्राध्यापक गुरसाहिब सिंह, डॉ चरणजीत, डॉ हरदेव, डॉ अमरीक आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच का संचालन डॉ चनप्रीत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता व विभागों के प्रमुख भी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें