फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा के कालांवाली में चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, चोर पकड़ा

सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में एक सप्ताह में निरंतर हो रही चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। कालांवाली निवासी पुलिन पुत्र धर्मपाल को पुलिस ने 21,200 रुपये की नगदी के साथ काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान दूसरे साथियों की जानकारी हासिल कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने बताया कि 7 दिसंबर को सौरभ पुत्र मनोहर लाल निवासी ख्योवाली ने लिखित शिकायत दी थी कि वह मंडी कालांवाली में ग्रामीण बैंक मित्र का काम करता है। रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान से 21,200 रुपये की नगदी और दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गया। कालांवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की । पुलिस अधीक्षक ने बताया की सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की सहायता से आरोपी पुलिन के खिलाफ सबूत जुटाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरीशुदा 21,200 रुपये की नगदी बरामद की गई है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदि है और नशे की पूर्ति के लिए उसने यह चोरी की है । आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी तथा इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें