फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी व संस्था, निकाली साइकिल रैली

सिरसा को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ नगर परिषद सिरसा की ओर से बुधवार को साइकिल रैली निकाली गई। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान साईकिल पर सवार होकर नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों ने स्वच्छ सिरसा का सन्देश दिया। बता दें कि साइकिल रैली बरनाला रोड स्थित महिला कॉलेज से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए नेहरू पार्क में पहुंची। रैली के समापन अवसर पर जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने नेहरू पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। शहर को साफ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। खुले में कचरा नहीं डालना और डस्टबिन का प्रयोग करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें