फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोहरे ने रोकी रफ्तार, सिरसा में दृश्यता 2 मीटर तक घटी

नवीन दलाल Updated Sat, 16 Nov 2024 08:02 AM IST

सिरसा में सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। दृश्यता महज 2 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। कोहरे के साथ गिर रही ओस ने किसानों को राहत दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की फसल के लिए ऐसी मौसम परिस्थितियां लाभदायक हैं। हालांकि, परिवहन सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को दिक्कतें हुईं। कोहरे के कारण सिरसा से चलने वाली कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। किसान एक्सप्रेस, जो सुबह 6:20 बजे चलनी थी, 6:50 बजे चली। इसी तरह दिल्ली एक्सप्रेस, जो सुबह 6:35 बजे प्रस्थान करती है, 7:39 बजे रवाना हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें