गांव रामपुरा बिश्नोइया में चार वर्षीय मामले में गौरीवाला में ग्रामीणों और परिजनों का धरना जारी हैं। घटना के बाद शोक व नाराजगी के चलते गौरीवाला की पूरी मार्केट आज दुकानदारों ने बंद कर दी हैं। वहीं, निरंतर धरने पर लगातार ग्रामीणों की संख्या बढ़ रही हैं। सिरसा एसपी दीपक सहारण ने बुधवार रात 10 बजे आखिरीबार ग्रामीणों के साथ बातचीत की थी। उसके बाद उम्मीद है कि आज पूरे दिन पुलिस ग्रामीणों की कमेटी के साथ बातचीत कर धरना खत्म करवाने का प्रयास करेंगे।