फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में संत श्री यमुना मुनि महाराज की चौथी बरसी मनाई

सिरसा के रोड़ी स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्री श्री 108 संत यमुना मुनि महाराज की बरसी बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाई गई। संत यमुना मुनि की याद में श्री अखंड रामायण का प्रकाश कर भोग डाले गए। रमेश चंद्र शास्त्री व पंडित विकास शर्मा द्वारा हवन कुंड में पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवा कर पूर्णाहुति डलवाई गई। यजमानों ने पूरे भक्ति भाव के साथ पूर्णाहुति में सम्मिलित होते हुए ब्राह्मणों को जथा संभव दान दक्षिणा दी। वहीं, बुधवार को ब्रह्मलीन संत श्री यमुना मुनि महाराज की रोड़ी स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में मूर्ति स्थापना बड़ी धूमधाम से की गई थी। जोकि गत दिवस मंगलवार को नगर परिक्रमा भी की गई थी। ब्रह्मलीन बाबा जी के शिष्य सीताराम मुनि ने बताया कि गुरुजी बीते लगभग 25-30 वर्षों से श्री कृष्ण गौशाला रोड़ी में रहकर निरंतर गौ की सेवा करते-करते 22 जनवरी 2021 को प्रभु चरणों में विलीन हो गए थे। उनकी चौथी बरसी पर आसपास के साधु समाज भेख व हजारों की संख्या में आसपास के गांवों की संगत पहुंची। आसपास गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संत यमुना मुनि के आसन पर नतमस्तक होकर बाबा जी का आशीर्वाद लिया और गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर गौशाला व बाहर दुकानों को खूब सजाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें