फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में अलीकां नहर पुल के पास पेड़ों में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू

सिरसा के बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव अलीकां में रोड़ी ब्रांच की नहर पुल बुर्जी संख्या 68000 के साथ ही सेंटरों में पुरानी खाली पड़ी नहर के साथ पटरी पर आग लग गई। इस कारण सफेद व अन्य पेड़ों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर फायरबिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इस दौरान नहर की पटरी पर स्टोर कर रखे पेड़ों की पुरानी लकड़ियां भी जल कर राख हो गई। गनीमत ये रही कि गांव के पास नहर पुल से गुजर रहे लोगों को समय रहते पता चल गया जिसके बाद सरपंच अमित कुमार व वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। आग की लपटों और धुंआ देखकर आसपास ढाणियों और गांववासी अपने अपने ट्रैक्टरों, टेंकर आदि में घरों में डिग्गियों से पानी भरकर लाए और मौके पर लगी आग को बुझाने में जुट गए। बता दें कि नहरबंदी के कारण नहर और रजवाहे खाली पड़े थे। इसलिए भी पानी की कमी को लेकर दिक्कत आई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें