डबवाली के मीना बाजार में एक गोदाम में वीरवार दोपहर के समय अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में फोटो फ्रेम बनाने का बड़े स्तर पर सामान और अन्य कैमिकल पड़े हुए थे। तेजी से आग लगने के कारण उठे धुंध के कारण आसपास के लोगों ने पुलिस व फायरबिग्रेड को सूचित किया। गोदाम की आग पर काबू पानी का काम ढाई घंटे से जारी है। दुकानदार मोनू मोंगा ने बताया कि यह गोदाम 'ब्रांड फैशन' के पीछे बना हुआ है और। फोटो फ्रेम बनाने के लिए लकड़ी का सामना रखा हुआ था। फोटो फ्रेम के लिए प्रयोग होने वाला कैमिकल यहां था। गोदाम में बिजली का भी कनेक्शन नहीं था, ऐसे में बिजली के कारण आग नहीं लग सकती है। आशंका है कि बीते दिन गुरुपर्व को लेकर हुई आतिशबाजी से कोई चिंगारी गोदाम में गिर गई और धीरे धीरे आज उस चिंगारी से यह आग लग गई। उन्होंने बताया कि दो बजे के आसपास दुकानदारों ने धुआं निकलता देखा तो उसे सूचना दी। चार वह मौके पर पहुंचा तो गोदाम से धुआं निकल रहा था। चार दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि इस दौरान बाजारों की गलियों में किए गए अतिक्रमण के कारण फायरबिग्रेड की गाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों की घरों व दुकानों की छत से पाइप ले जाकर दमकल कर्मियों को आग बुझाने पड़ी।