ऐलनाबाद के 15 गांवों के किसान पिछले कई महीनों से नहरी पानी के मोगे लगवाने को लेकर सिंचाई विभाग के कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। कई बार अधिकारियों से मुलाकात के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में सोमवार को सभी गांवों के ग्रामीण सिंचाई विभाग पहुंचे और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धरना दे दिया। धरने के साथ साथ विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद एक्सईएन ने किसानों के साथ बातचीत और समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।