फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में नशे से युवक की मौत, रोड़ी के सुरतिया रोड पर नहर की पटरी पर मिला युवक

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 06:07 PM IST

सिरसा जिले में नशा युवाओं की जिंदगियां लील रहा है। वीरवार को जिले में नशे के कारण एक 24 वर्षीय युवक ने जान गवां दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नगारिक अस्पताल के शवगृह में रखा दिया है। शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम किया जाएगा। वीरवार सुबह रोड़ी के सुरतिया रोड पर नहर की पटरी पर युवक का शव मिला। खेतों में जाने वाले ग्रामीणों ने शव को देखकर डायल 112 पर सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार युवक के बाएं हाथ की कलाई पर खून लगा हुआ था और पास में ही सिरिंज पड़ी थी। मृतक की पहचान पंजाब के सरदूलगढ़ निवासी 24 वर्षीय गगनदीप के रूप में हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गगनदीप अपने साथियों के साथ मिलकर नशा कर रहा था, जिसके चलते गगनदीप की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को दो साथियों को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। मृतक के ताऊ के लड़के मनप्रीत ने बताया कि गगनदीप 11वीं पास था। उसके पिता पेंटर हैं। गगनदीप दो साल पहले गलत संगत में पड़कर नशा करने लगा। चार दिन पहले ही हमने उसको समझाया था कि वह नशा छोड़ दे, नहीं तो तुझे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा देंगे। इस पर उसने नशा न करने की बात कही थी। वीरवार सुबह उन्हें पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि गगनदीप का शव रोड़ी में नहर के किनारे मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल में भेजा जा रहा है। इसके बाद वे सिरसा पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें