नागरिक अस्पताल में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने महिला आयोग की चेयरपर्सन की टिप्पणी के विरोध में दो घंटे प्रदर्शन किया। एसोसिएशन प्रधान दीपा ने बताया कि दस जून को नर्सिंग स्टाफ प्रदर्शन जारी रखेगा। कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में नाबालिग से जुड़ी कथित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के बयानों के विरोध में फैसला लिया है। प्रदर्शनी में 50 नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया। दो दिन में कोई संज्ञान नहीं लिया तो प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। नर्सिंग स्टाफ बिल्कुल काम नहीं करेगा।