शहर के पाड़ा मोहल्ले में शनिवार को हुई सावन की हत्या से तनाव का माहौल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनो को सौंप दिया लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। साथ ही शाम चार बजे शव को सड़क पर रखकर माता दरवाजा-पुराना गोहाना अड्डा रोड जाम कर दिया। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। उधर, वारदात के समय की रविवार को सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गई। 16 मिनट तक दोनों तरफ से न केवल पथराव हुआ, बल्कि एक-दूसरे को ललकारा गया। झगड़े में सावन की मंदिर के अंदर तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। पिता सुभाष के बयान पर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज थी। पुलिस का दावा है कि पांच आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।