फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हाड़ताली सफाई कर्मचारियों ने बुलाई महापंचायत, कांग्रेस के विधायकों ने दिया समर्थन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 36 वें दिन वीरवार को नगर निगम में महापंचायत बुलाई गई। हड़ताली सफाई कर्मचारियों की ओर से बुलाई महापंचायत में रोहतक से कांग्रेसी विधायक भारत भूषण बतरा और कलानौर से विधायक शकुंतला खटक शामिल हुई और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर महापंचायत हुई। संघ ने व्यापारी, सामाजिक, धार्मिक, कर्मचारी व छात्र संगठनों से समर्थन मांगा। तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों ने महापंचायत में शामिल होकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारी 36 दिन से हड़ताल पर हैं। जिससे मुसीबत बढ़ गई है। शहर में 1400 टन से अधिक कचरा फैला हुआ है। हड़ताली सफाई कर्मचारी नगर निगम में धरना दे रहे हैं। संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने कहा कि कर्मचारी स्थायी भर्ती और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग प्रमुख रूप से कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें