फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में रामलीला महोत्सव पर 22 से अक्षरधाम की तर्ज पर बनेगा मंच

श्री राम लीला उत्सव कमेटी की ओर से 22 सितंबर से रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रविवार को पुराना आईटीआई मैदान पर कमेटी ने भूमि पूजन किया। इस बार रामलीला मंचन के लिए अक्षरधाम की तर्ज पर मंच तैयार किया जाएगा। उद्यमी राजेश जैन मुख्य यजमान रहे। रविवार को भूमि पूजन से पहले हवन किया गया। इसमें महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज, महामंडलेश्वर विशवेशवरानंद, महामंडलेश्वर कर्णपुरी, महामंडलेश्वर परमानन्द स्वामी, बाबा सुखा शाह, समिति अध्यक्ष सुभाष तायल समेत अनेक लोगों ने हवन में आहुति डालकर विश्व शांति की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें