फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: 1500 मीटर दौड़ में शिव ने प्रथम स्थान किया हासिल

ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आज पूरे देश की उम्मीदें हरियाणा के खिलाड़ियों से जुड़ी होती हैं। देश के 50 प्रतिशत से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी दिलाते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश बल्कि भारत के भविष्य को उज्ज्वल बना रहे हैं। यह विचार हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। 1500 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में सीआरए कॉलेज सोनीपत का शिव तोमर प्रथम, राजकीय महाविद्यालय महम का लक्ष्य द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय महम के ही प्रशांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। कृष्ण लाल पंवार ने एमडीयू की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए खेल विकास हेतु 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रस्तरीय पहचान रखता है और विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय मानक की सुविधाओं को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर रही। डॉ. कृष्णकांत ने अंत में आभार जताया और खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यासरत रहने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खेल निदेशक एवं खेल परिषद सचिव डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 1500 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की स्नेहा ने प्रथम, किशोरी रोहतक की साक्षी ने द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला की मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक की श्वेता ने पहला, सीआरए कॉलेज सोनीपत की नेहा ने द्वितीय व महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर की निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें