फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला का मनीषा हत्याकांड; रोहतक में सरस्वती स्कूल का मालिक एवं मृतका का भाई हाउस अरेस्ट

शिमला के मनीषा हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के भाई व गौकर्ण पार्क के नजदीक सरस्वती स्कूल के संचालक मयंक मित्तल को हाउस अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी से घर में ही पूछताछ कर रही है। जल्द अपने साथ शिमला ले जा सकती है। शिमला में पुलिस ने खुलासा किया है कि 13 जून को सरस्वती स्कूल पैराडाइज स्कूल के नजदीक हरियाणा निवासी मनीषा मित्तल की दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवार ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि हत्या संपति विवाद में अंजाम दी गई। पुलिस ने शूटर से पूछताछ के बाद मनीषा मित्तल के भाई मयंक मित्तल व उसके दोस्त रोहतक के ही गोविंद बल्हारा के खिलाफ तकनीकी सबूत एकत्रित करने शुरू किए। जांच में पता चला कि गोविंद बल्हारा ने ही किराये की कार लेकर शूटर को दी थी। इतना ही नहीं मयंक मित्तल ने गोविंद के खाते में वारदात से पहले साढ़े आठ लाख रुपये भेजे थे। इसके बाद रोहतक व झज्जर के दो शूटर ने वारदात अंजाम दे दी। शिमला पुलिस का कहना है कि आरोपी गोविंद बल्हारा को विदेश से लौटते ही गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। जबकि आरोपी मयंक मित्तल से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें