फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर 12 अप्रैल को बड़े आंदोलन का ऐलान करेगा सर्व कर्मचारी संघ

हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ ने रोहतक के सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में राज्य स्तरीय बैठक कर सरकार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का अल्टीमेटम दिया है। संघ ने एचकेआरएन को भंग करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने 10 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर सभी विभागों के कर्मचारियों को जोड़ने का निर्णय लिया है।  बैठक में महासचिव कृष्ण नैन ने कहा कि सरकार अनुबंध (ठेका) पर काम कर रहे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करे और हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के अधिकारों को खत्म करने का प्रयास किया है। 12 अप्रैल को एक विशाल सम्मेलन आयोजित कर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें