फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, वेतन ना मिलने से परेशान

नगर निगम में कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। निगम ने 15 दिन की ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर सफाई कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन रोक दिया। नाराज कर्मचारी निगम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और आयुक्त कार्यालय में घुस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाला। खास बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों में फूट पड़ गई। दोनों पक्ष अलग-अलग जगह एकत्रित होकर प्रदर्शन करते नजर आए। नगर पालिका कर्मचारी संघ की नगर निगम इकाई के पूर्व प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि कर्मचारियों पर ऑनलाइन हाजिरी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारी पहले से इसका विरोध कर रहे हैं। अभी तक निगम प्रशासन ने जुलाई माह का वेतन जारी नहीं किया है। इससे कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें