रोहतक जिले के लाढ़ौत गांव में साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले में तनाव चरम पर है। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और FIR दर्ज करने तथा आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के OSD (प्रधान निजी सचिव) गांव पहुंचे हैं, जहां वे परिजनों से मांग पत्र लेकर दिल्ली भेजेंगे ताकि पोस्टमार्टम के लिए उन्हें मनाया जा सके।