फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के गांव खेड़ी साध के लोग ग्यारह साल से पानी की समस्या से जूझ रहे

गांव खेड़ीसाध के ग्रामिण पिछले ग्यारह साल से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वीरवार को ग्रामीण समस्या को लेकर लघु सचिवालय समाधान शिविर में पहुंचे। वहां उपायुक्त सचिन गुप्ता के सामने अपनी समस्या रखी। उपायुक्त ने मौके पर समाधान करते हुए कार्यकारी अभियंता को गांव का दौरा करने के आदेश दिए। इस दौरान ग्रामीण रणवीर सिंह ने बताया कि गांव में दस दिन में एक बार पानी की सप्लाई होती है। गलियों की हालत खराब है। सीवरेज की लाइन जगह-जगह से टूटी हुई है। प्रधानमंत्री मंत्री मोदी हर घर नल व जल होेने का दावा करते हैं, लेकिन यहां हर घर नल तो है, पर उनमें जल नहीं है। ऐसे में ग्रामिणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डीसी की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि कार्यकारी अभियंता गांव का दौरा कर समस्या का समाधान करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें