बचपन में ही माता-पिता से पिछड़ी करिश्मा शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गई। प्रशासन ने की तरफ से शादी करवाई गई, जिसमें सेशन जज नीरजा कुलवंत कल्सन व डीसी अजय कुमार ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। जबकि दूल्हा निक्कू गुलिया टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर हैं, जबकि 19 साल की करिश्मा 12वीं पास है। उद्योगपति दंपति ने माता-पिता की भूमिका अदा की।