फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में विद्यार्थियों ने मॉडल के जरिए दिखाया उन्नत भारत

रोहतक के छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वीरवार को विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के जरिए उन्नत भारत की तस्वीर दर्शाई। जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधान ने विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर सिंचाई मॉडल तैयार करने वाली टीम को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संस्था के स्कूल को बेहतर बनाना है। इस काम में शिक्षक भी सहयोग करें। प्रबंधन स्कूल में सभी सुविधाएं मुहैया कराएगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस भी शामिल हैं। स्कूल का बेहतर परिणाम देकर शिक्षक अपनी कर्तव्य निष्ठा को दर्शाएं। प्रबंधन भी किसी को निराश नहीं करेगा। संस्थान के किसी कर्मचारी का वेतन नहीं रुकेगा। साथ ही सभी का वेतन भी बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें