भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस जो कवायद कर रही है, उसके लिए सरकार का मतलब एटीएम है। हरियाणा से पैसा निकालो और दिल्ली के शाही परिवार तक पहुंचाओ। क्योंकि कांग्रेस मतलब करप्शन व क्रीम लाइजेशन है। नड्डा रविवार को रोहतक की अनाज मंडी में कलानौर हलके की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।