फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक के तिहरे हत्याकांड में आरोपी की कैसे हुई मौत पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

नवीन दलाल Updated Wed, 04 Dec 2024 04:29 PM IST

रोहतक आईएमटी थाना क्षेत्र में नोनंद गांव खेड़ी साध के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल यूपी के बागपत के बालैनी गांव निवासी दीपक फुर्तीला की पैरों में गोली लगने से मौत कैसे हुई है इसका पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा हालांकि अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि देर रात तक पोस्टमार्टम कराया जाएगा अभी परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। रोहतक में 19 सितंबर को बलियाना मोड पर शराब के ठेके पर हुए तिहरे हत्याकांड में राहुल बाबा के कहने पर दीपक फुर्तीला, सोनीपत के पारस मलिक और आयुष छोटा समेत 10 - 12 बदमाशों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। मारने वालो में गैंगस्टर सुमित पलोटरा का भाई मोहित भी शामिल था। पुलिस अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई थी। जबकि मंगलवार रात को पुलिस मुठभेड़ के बाद रोहतक के खिडवाली गांव(हनुमान कॉलोनी रोहतक) निवासी गैंगस्टर 5 हजार का इनामी राहुल उर्फ राहुल बाबा, जींद बाईपास निवासी आयुष उर्फ छोटा और यूपी के बागपत के गांव बालैनी निवासी 50 हजार और रोहतक के 5 हजार के इनामी दीपक फुर्तीला को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। इलाज के लिए तीनों को पीजीआइएमएस में भर्ती कराया गया था। जहां पर दीपक फुर्तीला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत के पीछे क्या कारण रहे हैं इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी मोह कर दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें