फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बनी नॉर्थ जोन महिला टेनिस प्रतियोगिता की चैंपियन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। जबकि प्रतियोगिता में दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम दूसरे स्थान पर रही जबकि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ ने तीसरा व मेजबान एमडीयू की टीम चौथे स्थान पर रही। चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की खिलाड़ी सायरा को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। एमडीयू के खेल परिसर में चल रही प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. लक्ष्मी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालयों में खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को आत्मविश्वास, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। एमडीयू खेल परिषद की अध्यक्ष डॉ. राजवंती ने सभी प्रतिभागी विश्वविद्यालयों का अभिनंदन करते हुए कहा कि एमडीयू खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल निदेशक एवं खेल परिषद की सचिव डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी स्टाफ और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समन्वयन सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल और टेनिस कोच श्रवण कुमार ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, विजेता टीमों के खिलाड़ी व स्टाफ, खेल प्रेमी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें