फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बंद करने के विरोध में सड़क पर उतरे निजी स्कूल संचालक

शिक्षा विभाग की ओर से गैर मान्यता स्कूलों को बंद करने के विरोध में शनिवार को निजी स्कूल संचालकों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। मानसरोवर पार्क में एकत्रित होकर बैठक की। इसके बाद लघुसचिवालय तक पैदल मार्च किया। यहां अपनी मांगों का ज्ञापन शिक्षा विभाग के अधिकारी को सौंपा। ऑल हरियाणा निजी स्कूल संगठन के प्रधान बिट्टू ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से 14 स्कूलों को नोटिस दिया गया था। इसके बाद सभी स्कूलों पर बंद करने की कार्रवाई की जा रही है। इससे शिक्षक आहत हैं। शिक्षा विभाग गैर मान्यता स्कूलों पर कार्रवाई न करे। इस संबंध में अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद भी कार्रवाई होती है तो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें