फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: राजनेताओं, खिलाड़ियों व उच्चाधिकारियों ने दिलाई गांव मदीना को विशेष पहचान, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन भी इसी गांव की निवासी, खिलाड़ी संग्राम सिंह ने किया नाम रौशन

रोहतक शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गांव मदीना को खिलाड़ियों व राजनेताओं के साथ ही उच्च पदों पर रहे अधिकारियों, गायकाें व उद्यमी ने भी विशेष पहचान दिलाने का कार्य किया है। हरियाणा महिला विकास निगम की नवनियुक्त चेयरपर्सन सुनीता दांगी भी गांव मदीना की रहने वाली हैं। इसके अलावा गांव के बेटे आनंद सिंह दांगी ने महम से चार बार विधायक बनकर दिग्गज राजनेता के रूप में पहचान बनाई है। वर्तमान में उनके बेटे बलराम दांगी महम से विधायक हैं। इनके अलावा प्रदेश केे प्रसिद्ध भजन गायक जागेराम भजनी व रागिनी गायक नरेंद्र दांगी ने भी गांव का नाम रोशन किया है। गांव से निकले अनेक उच्चाधिकारी गांव से निकलकर अनेक लोग अलग-अलग विभागों में उच्च पदों पर भी रहे हैं या फिलहाल सेवाएं दे रहे हैं। इस सूची में पूर्व आईएएस व रिटायर्ड कमिश्नर सज्जन कुमार, जिला परिषद सीईओ कुरुक्षेत्र शंभू राठी, ग्रुप कैप्टन एयरफोर्स अनिल दांगी, पूर्व पशुपालन विभाग डायरेक्टर कृष्ण दांगी व अन्य का नाम शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें