माता दरवाजा के नजदीक ब्यूटी पार्लर माया की हत्या के आरोपी ज्वाला प्रसाद उर्फ लाला को लेकर पुलिस की टीम रविवार दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही पूरी वारदात के सीन रीक्रिएट किए। प्रक्रिया के दौरान ज्वाला प्रसाद के चेहरे पर किसी तरह का अफसोस नजर नहीं आया। तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।