प्रेम नगर में नेशनल स्कूल वाले हैफेड रोड पर सुबह दस बजे से शाम पांच पर स्थानीय लोग धरने पर बैठे रहे। धरने पर बैठे स्थानीय निवासी सुरेंद्र पंवार ने बताया कि छह माह से दूषित पानी घरों में सप्लाई हो रहा है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने सात से अधिक शिकायत दी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से टेंडर लगाकर सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी सड़क भी खोद दी है जबकि सीवर और पानी का स्थाई समाधान नहीं किया गया है। इस दौरान राजबीर सिवाच, बदन सिंह तौमर, जसबीर हुड्डा, राजेंद्र कुंडू, दीपक राठी, मृदला शर्मा, राजबीर बाजवान, संजीव हुड्डा आदि मौजूद रहे।